{"_id":"69b2fb3f400b120dfc058899","slug":"induction-stoves-have-become-an-alternative-to-cylinders-with-demand-increasing-9-fold-in-the-market-in-just-3-days-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143166-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सिलिंडर का विकल्प बना इंडक्शन चूल्हा बाजार में 3 दिन में 9 गुना तक बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सिलिंडर का विकल्प बना इंडक्शन चूल्हा बाजार में 3 दिन में 9 गुना तक बढ़ी मांग
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बाजार में इंडेक्सन चुल्हा की खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रसोई गैस की अचानक बढ़ी मांग के बीच इंडक्शन चूल्हे की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोग सिलिंडर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इंडक्शन को विकल्प मानते हुए इसकी खरीदारी कर रहे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा इंडक्शन की बिक्री नौ गुना तक बढ़ गई है।
ऑनलाइन बाजार में चूल्हा उपलब्ध होने में देरी और दाम में वृद्धि के कारण लोग इसे स्थानीय बाजार में खरीदने पहुंच रहे हैं। इसके चलते कई दुकानों पर स्टॉक में कमी आई है।
रॉबर्ट्सगंज के बाजारों में बर्तन व इलेक्टि्रक सामान के दुकानदारों के मुताबिक रसोई गैस की आसानी से उपलब्धता के कारण बहुत कम लोग ही इंडक्शन की खरीदारी करते थे। सामान्य दिनों में एक से दो चूल्हे की अधिकतम बिक्री होती थी। अब यह मांग करीब 8-10 तक पहुंच गई है।
बाजार में 1800 से 4500 रुपये तक अलग-अलग कंपनियों के इंडक्शन चूल्हे उपलब्ध हैं। इसके अलावा इलेक्टि्रक केतली, इलेक्टि्रक कूकर की मांग में भी इजाफा हुआ है। इंडक्शन पर उपयोग होने वाले बर्तन भी ग्राहक खरीद रहे हैं।
सबकी कोशिश है कि विशेष परिस्थितियों में रसोई गैस में कोई दिक्कत आई तो खाना बनाने का वैकल्पिक इंतजाम बना रहे।
Trending Videos