{"_id":"69b2fb9a055ec35d2800ec40","slug":"woman-arrested-for-selling-marijuana-with-friends-to-get-rich-quick-sonbhadra-news-c-194-1-son1010-143148-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जल्दी अमीर बनने के लिए साथियों के साथ बेचती थी गांजा, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जल्दी अमीर बनने के लिए साथियों के साथ बेचती थी गांजा, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
म्योरपुर पुलिस द्वारा गांजा के साथ गिरफ्तार महिला अभियुक्त
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने कुंडाडीह गांव के पास से बृहस्पतिवार को गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपने दो साथियों के बारे में भी जानकारी दी। बताया कि जल्दी अमीर बनने की चाह में वह साथियों के साथ गांजा बेचते थे। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है।
म्योरपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कुंडाडीह गांव में दबिश दी। गांव के चंद्रभान नगर से पुलिस ने मीरा देवी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया। वह अनपरा के पूर्वी परासी की रहने वाली है। उसके पास से एक बोरी में 10 पैकेट में 10 किलो 150 ग्राम गांजा, कार, दो मोबाइल फोन और 710 रुपये नकद बरामद हुए।
एसओ रामदरस राम ने बताया कि महिला बीजपुर के अंजानी गांव निवासी सुरेंद्र यादव उर्फ सोनू के साथ रहती थी। उसी के कहने पर वह और महुली जरहा निवासी लल्लन कुमार रवानी गांजा लेकर अनपरा पहुंचाने जा रहे थे। अनपरा पहुंचने के बाद यह गांजा किसी अज्ञात व्यक्ति को देना था, इसके बदले में उन्हें अच्छा पैसा मिलता था।
इसी कमाई से लल्लन कुमार रवानी ने बरामद कार खरीदी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। वहीं उसके दो अन्य साथी लल्लन कुमार रवानी और सुरेंद्र यादव उर्फ सोनू के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है। बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
Trending Videos