सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Navratri fair to be held at Kundavasini Dham from 19th

Sonebhadra News: कुंडवासिनी धाम में 19 से लगेगा नवरात्र मेला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Navratri fair to be held at Kundavasini Dham from 19th
घोरावल तहसील क्षेत्र के कुड़ारी कुंडवासिनी धाम का भव्य मंदिर।संवाद
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल तहसील के दक्षिणी सीमावर्ती कुराड़ी ग्राम स्थित कुंडवासिनी धाम में 19 मार्च से नवरात्र मेला का आगाज होगा। इस मेले में पांच राज्यों से लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान आदिवासी समुदाय के लोग तंत्र-मंत्र से जुड़े पारंपरिक प्रदर्शन भी करते हैं।
Trending Videos

मंदिर की व्यवस्था को लेकर बुधवार को कुंडवासिनी मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष व प्रधान पुजारी अभिमन्यु गिरि तथा पुजारी विक्रमा गिरि ने डीएम बद्रीनाथ सिंह से मुलाकात कर मेले को संरक्षण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रधान पुजारी अभिमन्यु गिरि ने बताया कि सैकड़ों वर्षों से आयोजित हो रहे इस विशाल धार्मिक आयोजन के बावजूद प्रशासन की ओर से अपेक्षित व्यवस्था नहीं की जाती है। धाम परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इस संबंध में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने एसडीएम ओबरा और सीओ ओबरा को फोन कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

घोरावल तहसील क्षेत्र के कुड़ारी कुंडवासिनी धाम का भव्य मंदिर।संवाद

घोरावल तहसील क्षेत्र के कुड़ारी कुंडवासिनी धाम का भव्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed