सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Officials are reluctant to listen to complaints and are also slow to replace worn-out wires and poles.

Sonebhadra News: शिकायतें नहीं सुनते हैं अधिकारी, जर्जर तारों और खंभों को बदलने में भी सुस्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Officials are reluctant to listen to complaints and are also slow to replace worn-out wires and poles.
सर्किट हाउस में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक भूपेश चौबे सहित अन्य प्रतिनिधि
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले की विद्युत व्यवस्था में सुधार, गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में बिजली निगम के अफसरों के साथ बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर जनसमस्याओं और शिकायतों को नहीं सुनने का आरोप लगाया। साथ ही जर्जर खंभे व तार बदलने में सुस्ती पर नाराजगी जताई।
Trending Videos

इस दौरान चुर्क में पूर्व विधायक के घर के सामने मेन रोड पर खंभे लगाने के बाद भी तार न खींचे जाने की शिकायत हुई। विधायक भूपेश चौबे ने अफसरों को हिदायत देते हुए तत्परता से काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शहरी सीमा से जुड़े नए वार्डों में जर्जर तारों को दुरुस्त कराने, लोहे के पुराने खंभों को बदलने और नगर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कहा कि जिन वार्डों में तार लटक रहे हैं, वहां प्राथमिकता से जर्जर तारों को बदला जाए। पूरे नगर क्षेत्र में ऐसे 100 से ज्यादा खंभे हैं, जिन्हें बदलने की जरूरत है।
घोरावल विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, सांसद प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। उन्होंने विभिन्न क्षमता के ट्रांसफाॅर्मरों को समय से बदलने, बिजली बिल समय पर जारी करने और नए विद्युत कनेक्शन निर्गत करने में हो रही देरी की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed