सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir, possession is not being granted even after demarcation, and threats are being received.

Sonebhadra News: साहब, सीमांकन के बाद भी नहीं दिया जा रहा कब्जा, मिल रही है धमकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sir, possession is not being granted even after demarcation, and threats are being received.
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामलों की भरमार रही। कुल 22 थानों में राजस्व से जुड़े 170 प्रार्थना पत्र पहुंचे, जबकि पुलिस की 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। राजस्व के 59 और पुलिस के 3 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। अन्य प्रकरणों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाने के निर्देश दिए गए।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने फरियाद सुनी। यहां बिजौली निवासी कृपाल ने प्रार्थना पत्र देकर भूमि के सीमांकन और कब्जा दिलाने की मांग की। बताया कि न्यायालय के आदेश पर हुई फाटबंदी में उसके हिस्से की भूमि का सीमांकन कराया गया था, मगर इस जमीन को दूसरे पट्टीदारों से खरीदने वाला व्यक्ति खेती कर रहा है। कब्जा हटाने की बात कहने पर मारपीट के लिए उतारू हो जा रहा है। इससे विवाद की स्थिति बन रही है। एसपी ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को मामले के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा कम्हारी, बिच्छी, उरमौरा सहित अन्य गांवों से भी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर फरियादी पहुंचे थे। डीएम ने पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने थाना घोरावल पर पहुंचकर शिकायतों की सुनवाई की। इसके अलावा सभी सीओ व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों पर जनता की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
Trending Videos

----
निजी जमीन पर सड़क निर्माण का आरोप
जिले के चतरा ब्लॉक अंतर्गत सहनपुर गांव में लोक निर्माण विभाग खंड-2 की ओर से बन रही सड़क को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी आशीष तिवारी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि नाको संपर्क मार्ग से मगरहथा संपर्क मार्ग तक लगभग 2100 मीटर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से करीब 300 मीटर सड़क सहनपुर संपर्क मार्ग से ज्योति पांडेय के घर तक उनकी निजी जमीन पर जबरन बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि विभाग एक व्यक्ति विशेष के निजी लाभ के लिए जबरदस्ती सड़क निर्माण करवा रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर निजी भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed