सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sunday Was the Hottest Day of the Season; Mercury Crosses 38

Sonebhadra News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा रविवार, पारा 38 के पार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sunday Was the Hottest Day of the Season; Mercury Crosses 38
रॉबर्ट्सगंज न्यू मार्केट में प्रचंड धूप से सडक पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। साेनांचल में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते पांच दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बीते पांच दिनों में तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सिर्फ 48 घंटे में अधिकतम पारा में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। रविवार को अधिकतम पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इस तरह रविवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। न्यूनतम पारा में भी बढ़ोतरी जारी है।
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बीते 30 मार्च को मार्च माह का सबसे अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। जबकि दो अप्रैल को अधिकतम पारा 37.6 मापा गया था। इसके बाद मौसम में परिवर्तन की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ था। बीच में बारिश होने पर पांच अप्रैल को अधिकतम पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। हालांकि एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज होने से गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन और अप्रैल माह का सबसे अधिक पारा रहा। न्यूनतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। इसके मुकाबले शनिवार को न्यूनतम पारा 19.2 और अधिकतम पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शुक्रवार को न्यूनतम पारा 18.4 और अधिकतम पारा 33.6 डिग्री सेलिसयस दर्ज हुआ था। जबकि बुधवार को न्यूनतम पारा 21 और अधिकतम पारा 31.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड हुआ था। इस तरह से बीते पांच दिनों में अधिकतम पारा में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा में भी उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। रविवार को दोपहर में तख्त किरणों से बचने के लिए लोग अधिक समय से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में ऐसा रहा तापमान
दिन: न्यूनतम - अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस)
6 अप्रैल: 21.0 - 33.4
7 अप्रैल: 18.5 - 35.2
8 अप्रैल: 21.0 - 31.2
9 अप्रैल: 18.0 - 32.2
10 अप्रैल: 18.4 - 33.6
11 अप्रैल: 19.2 - 35.1
12 अप्रैल: 20.6 - 38.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed