फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two breakers exploded at the Dala substation; power outage lasted 10 hours.

Sonebhadra News: डाला सब स्टेशन में दो ब्रेकर ब्लास्ट, 10 घंटे तक बिजली गुल

Wed, 22 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Two breakers exploded at the Dala substation; power outage lasted 10 hours.
डाला विद्युत सबस्टेशन में मरम्मत करते कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को दो ब्रेकरों के बारी-बारी से अचानक ब्लास्ट होने से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। अघोषित कटौती से उपभोक्ता हलकान रहे। पहले सोन पंप का ब्रेकर फटने से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद हो गई। मरम्मत कार्य के लिए अन्य फीडरों की बिजली भी रोकनी पड़ी। अवर अभियंता अंबिकेश यादव ने बताया कि फाल्ट से डाला बाजार, नई बस्ती, सेवा सदन, बाड़ी, बाड़ी क्रशर प्लांट और लक्ष्मण नगर क्षेत्र में करीब 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसी दौरान सुबह 10:25 बजे चोपन-बी फीडर का ब्रेकर भी ब्लास्ट हो गया, जिससे कोठा टोला, रेक्सहवा, बिल्ली चढ़ाई, रासपहाड़ी, काशी मोड़ और लंगड़ा मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने दोनों ब्रेकरों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। अवर अभियंता ने बताया कि जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed