सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Urjanchal Eleven won the match by defeating Anpara Superstars by 47 runs.

Sonebhadra News: अनपरा सुपरस्टार्स को 47 रनों से हराकर ऊर्जांचल इलेवन की टीम ने जीता मैच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Urjanchal Eleven won the match by defeating Anpara Superstars by 47 runs.
चोपन के रेलवे ग्राउंड पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते अति​थ
विज्ञापन
रेणुसागर। अनपरा नगर के दक्षिणी परासी स्थित आदर्श पोखरा मैदान में चल रहे डीह बाबा प्रीमियर सीजन-1 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार की शाम तीन मुकाबले खेले गए। इसमें ऊर्जांचल 11, ककरी फाइटर्स और सोनभर्द नाइट राइडर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह मजबूत की। पहले मुकाबले में ऊर्जांचल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में अनपरा सुपरस्टार्स की टीम 7.3 ओवर में 34 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। दूसरे मैच में ककरी फाइटर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 90 रन का स्कोर खड़ा किया। काशीमोड़ स्टॉर्म राइडर्स की टीम 10 ओवर में 58 रन ही बना सकी। तीसरे मुकाबले में सोनभद्र नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में रेहटा टाइगर्स की टीम 9.3 ओवर में 36 रन पर ऑल आउट हो गई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed