फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   When the technician arrived for inspection, the mobile tower was found missing.

Sonebhadra News: जांच के लिए पहुंचा टेक्नीशियन तो मोबाइल टावर मिला गायब

Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
When the technician arrived for inspection, the mobile tower was found missing.
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के जोकाही गांव में लगाया गया मोबाइल टॉवर पूरी तरह गायब हो गया है। सप्ताह भर पूर्व साइट के निरीक्षण पर निकले टेक्नीशियन ने जब टॉवर का वजूद ही मौके से गायब देखा तो दंग रह गया। विभागीय स्तर पर मामले की जानकारी देने के बाद राॅबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के टेक्नीशियन संतोष कुमार यादव ने तहरीर में बताया है कि उनकी कंपनी ने जोकाही में नरेंद्र कॉम्प्लेक्स के पास मोबाइल का टॉवर लगा रखा था। गत 13 जुलाई को जब वह टॉवर का निरीक्षण करने पहुंचा तो देखा कि संपूर्ण टॉवर (शेल्टर, डीज़ल जनरेटर फेज व टॉवर के अन्य सामान) मौके से गायब है। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed