सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   439 couples held each other's hands forever

Sultanpur News: 439 जोड़ों ने सदा के लिए थामा एक दूजे का हाथ

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
439 couples held each other's hands forever
30. दोस्तपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में शामिल जोड़े। संवाद
विज्ञापन
दोस्तपुर। पलिया गोलपुर स्थित एक निजी डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 441 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें दो मुस्लिम कन्याओं का निकाह काजी अली अहमद और मोहम्मद हलीम ने संपन्न कराया, जबकि शेष विवाह आचार्य वशिष्ठ नारायण पांडेय, रवि कुमार तिवारी और दो अन्य आचार्यों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए।
Trending Videos

विधायक राजेश गौतम ने वर-वधुओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया।विधायक ने बताया कि प्रारंभ में मात्र 200 जोड़ों के विवाह की अनुमति प्राप्त हुई थी, लेकिन पंजीकरण की संख्या अधिक होने पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। इसके बाद कुल 441 जोड़ों का विवाह संपन्न हो सका। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए दी जाने वाली धनराशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। इस राशि में बर्तन, गहने, रजाई, गद्दा और मिठाई शामिल हैं, जिसमें से 71 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में चाय, नाश्ते और भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। श्रवण पाल सुल्तानपुरी ने अपने गीतों से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित सिंह, एडीओ समाज कल्याण अखंडनगर, एडीओ समाज कल्याण कादीपुर, करौंदीकला, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य इंद्रेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed