{"_id":"695ea562c8aea2821a0f698c","slug":"alternative-route-passengers-sweating-stray-vehicles-piled-up-at-the-entrance-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-147686-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: वैकल्पिक मार्ग यात्रियों का छुड़ा रहा पसीना, प्रवेश द्वार पर वाहनों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: वैकल्पिक मार्ग यात्रियों का छुड़ा रहा पसीना, प्रवेश द्वार पर वाहनों का जमावड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर लगा वाहनों का जमावड़ा। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन का मुख्य रास्ता बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग की दुश्वारियां यात्रियों को झेलनी पड़ रही हैं। कार्यदायी संस्था ने बुधवार को दूसरे दिन भी वैकल्पिक मार्ग पर आवागमन व्यवस्था के लिए कोई इंतजाम नहीं किए। नतीजतन दक्षिणी छोर पर बने एकल प्रवेश द्वार के सामने वाहनों का जमावड़ा लग गया।
प्रमुख ट्रेनों के समय प्रवेश द्वार से निकलने में यात्रियों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी। संघ भवन के वाहनों की पार्किंग खत्म होने से अधिकांश यात्रियों की और परेशानी बढ़ गई है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आवागमन की सुचारू व्यवस्था करने से पहले ही मुख्य द्वार को कार्यदायी संस्था ने टिनशेड लगाकर बंद कर दिया गया। वैकल्पिक मार्ग पर गड्ढे और मिट्टी से यात्रियों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। सर्कुलेटिंग एरिया का मुख्य रास्ता बंद करने से पहले कार्यदायी संस्था ने चार पहिया वाहनों को खड़ा करने के लिए स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं की। ऐसे में मंगलवार को बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों व ई रिक्शों की पार्किंग दक्षिणी छोर पर बने फुट ओवरब्रिज के सामने हुई। यहां से प्लेटफाॅर्म तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मात्र आठ फीट का रास्ता दिया गया है।
दूसरे दिन बुधवार को भी कार्यदायी संस्था ने वैकल्पिक मार्ग पर हुए गड्ढों को ठीक नहीं किया। वाहनों को खड़ा करने के लिए भी अभी कोई स्थल तय नहीं किया गया है। कुछ यात्रियों ने वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल का निर्धारण व वैकल्पिक मार्ग की दशा में सुधार करने की शिकायत ट्विटर पर डीआरएम से भी की है। भीड़ के कारण ई रिक्शा के नहीं पहुंच पाने पर कुछ यात्रियों को दूर से अपना सामान ढोकर ले जाना पड़ रहा है।
दो दिन में समस्या के निस्तारण के निर्देश
कई यात्रियों ने वैकल्पिक मार्ग की समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। कार्यदायी संस्था को दो दिन के भीतर चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल का निर्माण व वैकल्पिक मार्ग के समतलीकरण करने को कहा गया है। यात्रियों की समस्या के निदान के लिए वरिष्ठ मंडल अभियंता को भी पत्र लिखा गया है। - बीएस मीना, स्टेशन अधीक्षक, सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन।
Trending Videos