सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Angry villagers vandalized Naib Tehsildar vehicle after woman died in medical college in Sultanpur

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के वाहन में की तोड़फोड़

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के वाहन में तोड़फोड़ की। एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Angry villagers vandalized Naib Tehsildar vehicle after woman died in medical college in Sultanpur
ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के वाहन में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

यूपी के सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में शुक्रवार तड़के डॉक्टरों की कथित लापरवाही के चलते कादीपुर के पदारथपुर निवासी प्रसूता अंशिका उपाध्याय की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। विरोध में नायब तहसीलदार कादीपुर की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में एसडीएम कादीपुर के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पदारथपुर निवासी 24 वर्षीय अंशिका उपाध्याय पत्नी पंकज उपाध्याय को प्रसव पीड़ा होने पर 15 जनवरी को सरकारी महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे अंशिका ने एक पुत्र को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद अंशिका पूरी तरह स्वस्थ थीं। लेकिन, डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ ने उस पर समुचित ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हालत बिगड़ती चली गई

मृतका की मां उर्मिला पांडेय ने आरोप लगाया कि प्रसव के बाद अंशिका को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। करीब तीन घंटे बाद जाकर टांके लगाए गए। इस दौरान हालत बिगड़ती चली गई। अंशिका को ठंड लगने लगी। परिजनों ने कई बार डॉक्टरों को बुलाया, लेकिन वे केवल रक्तचाप की जांच कर वापस चले जाते रहे। हालत तब और गंभीर हो गई जब अंशिका की सांस उखड़ने लगी। 

परिजनों का आरोप है कि उस समय भी तत्काल इलाज के बजाय डॉक्टरों ने उसे किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दे दी। कुछ ही देर बाद अंशिका ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

सूचना पर पहुंचे एसएचओ श्याम सुंदर ने परिजनों से मुलाकात कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनकी बात एसडीएम कादीपुर से भी कराई। परिजनों ने प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 

एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में हुई अभद्रता और लापरवाही को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जिलाधिकारी से बातचीत कर जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। साथ ही शासन स्तर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उधर, नवजात शिशु को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed