{"_id":"6963e1d99de2b3a6b006c399","slug":"azamgarh-beat-dva-in-final-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-147973-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आजमगढ़ ने डीवीए को हरा फाइनल पर जमाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आजमगढ़ ने डीवीए को हरा फाइनल पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ की विजेता टीम के साथ मुख्य व विशिष्ट अतिथि। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के नारायणपुर में स्वर्गीय अवध नारायण सिंह स्माॅरक वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शनिवार की रात आजमगढ़ की टीम ने डीवीए (डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन) को हराकर फाइनल पर कब्जा जमा लिया। टीम को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार दिया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन नरायन सिंह के आयोजन में हुई प्रतियोगिता में बिहार, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गाजीपुर, आजमगढ़, बाराबंकी और सुल्तानपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। शनिवार देर रात तक चले आयोजन में फाइनल मुकाबला आजमगढ़ और डीवीए के बीच हुआ। आजमगढ़ ने पहले सेट में डीवीए से 25-22 में जीत दर्ज की।
दूसरे सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में आजमगढ़ की टीम ने 25-23 से जीत हासिल की। तीसरे सेट के मैच में डीवीए से जूझती हुई आजमगढ़ की टीम 2-0 से विजेता बन गई। प्रतियोगिता में बेस्ट अटैकर धनंजय, बेस्ट सेटर करन सिंह और बेस्ट ऑल राउंडर जमाली रहे। समापन पर मुख्य अतिथि भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, डॉ. डीपी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मछलीशहर अखिल सिंह और प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह रहे। आयोजक व संरक्षक पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी गिरीश नारायण बब्बन सिंह की निगरानी में प्रतियोगिता संपन्न हुई। आयोजक चंदन नारायण सिंह ने आए अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में दर्शक देर रात तक मैदान में डटे रहे।
Trending Videos