{"_id":"6a3ad630ed09a41d4507df78","slug":"baba-badhaiyabeer-gate-to-be-built-13-lanes-to-get-lane-numbers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-159034-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बनेगा बाबा बढ़ैयाबीर द्वार, 13 गलियों को मिलेंगे लेन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बनेगा बाबा बढ़ैयाबीर द्वार, 13 गलियों को मिलेंगे लेन नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के बस स्टेशन के उत्तरी गेट के समीप बढ़ैयाबीर जाने वाले मार्ग पर जल्द ही ‘बाबा बढ़ैयाबीर द्वार’ का निर्माण कराया जाएगा। बाबा बढ़ैयाबीर मार्ग से जुड़ी 13 गलियों को लेन नंबर देकर उनके प्रवेश द्वार पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। नगर पालिका की इस पहल से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को आवागमन और पते की पहचान में सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका ने बाबा बढ़ैयाबीर सेवा संस्थान, मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों की मांग पर परियोजना को मंजूरी दी है। इससे पहले इसी मार्ग पर डामरीकरण कराया जा चुका है। बस स्टेशन मोड़ से एसपी आवास तक जाने वाली सड़क का नाम पहले ही बाबा बढ़ैयाबीर मार्ग रखा जा चुका है। अब इस मुख्य मार्ग से जुड़ी करीब 13 गलियों के लिए अलग-अलग लेन नंबर निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक गली के प्रवेश स्थल पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। लोगों को मकानों और प्रतिष्ठानों का पता खोजने में आसानी होगी। साथ ही डाक, कूरियर और अन्य पत्राचार सेवाओं में भी सुविधा मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि बाबा बढ़ैयाबीर द्वार के निर्माण और साइनेज बोर्ड लगाने की योजना पर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने 9.50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया है। परियोजना पूरी होने से क्षेत्र की पहचान और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।