सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Chance to join IGNU by 31 January, Apply Online

Sultanpur News: 31 जनवरी तक इग्नू में प्रवेश का मौका, आवेदन ऑनलाइन

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chance to join IGNU by 31 January, Apply Online
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केएनआईपीएसएस स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के प्रभारी डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि इग्नू देश का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय है, जहां वर्तमान में 333 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, और 30 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
Trending Videos

बताया कि अपने यहां अध्ययन केंद्र पर स्नातक स्तर पर बीए, बीए ऑनर्स, बीबीए, बीकॉम तथा परास्नातक स्तर पर एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एमए, एमएससी (गणित) सहित पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और क्रिमिनल जस्टिस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। बताया कि इग्नू की पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों को डाक के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed