{"_id":"69fcdb6bc952060de8091654","slug":"congress-stages-protest-for-maharana-prataps-statue-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-155740-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत - पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो-41
सुल्तानपुर। चीनी मिल चौराहे से महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाने को लेकर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर अधिकारियों को नौ मई तक का समय दिया है। महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई तक प्रतिमा यदि उसी स्थल पर स्थापित नहीं की जाती तो पार्टी आंदोलन करेगी।
शहर के पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय परिषद व विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से प्रतिमा स्थापित कराई जा रही थी। आरोप है कि रात में ही प्रशासन ने प्रतिमा को हटवा दिया।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद को देते हुए कार्यकर्ताओं ने तीन दिन पहले महाराणा प्रताप की प्रतिमा हटाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई व नौ मई तक प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, मनोज तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, निकलेश सरोज, दिनेश कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos