{"_id":"695d5fbd5495c4db790aa436","slug":"cool-air-on-light-incense-became-heavy-increased-concussion-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-147631-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हल्की धूप पर ठंडी हवा पड़ी भारी, बढ़ा दी कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हल्की धूप पर ठंडी हवा पड़ी भारी, बढ़ा दी कंपकंपी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार कस्बे में कागज जलाकर अलाव तापते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। मंगलवार भोर में एकाएक घना कोहरा छाने से हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहर बाद करीब आधे घंटे के लिए निकली हल्की धूप बेअसर रही। राहत पाने के लिए लोग हीटर और अलाव का सहारा लेते नजर आए। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले के लोगों को गलन व शीतलहर से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कार्यालय व ड्यूटी जाने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे का असर सुबह के नौ बजे तक रहा। इस दौरान दृश्यता 30 मीटर तक रही। 3.5 किमी/घंटा की रफ्तार से चली उत्तरी-पश्चिमी हवा ने लोगों को हिलाकर रख दिया। दिन भर गर्म कपड़े पहनने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही।
बदली और सर्द हवा के कारण ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। हर कोई काम निपटाकर जल्दी घर पहुंचने की होड़ में दिखा। शाम होते सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर उसके पास हाथ सेंकते दिखाई दिए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्षिक आर्द्रता (नमी) 82:74 फीसदी रही। आगामी 24 घंटे में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने, औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने और हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
कोहरे का इन ट्रेनों पर पड़ा असर
जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों पर मंगलवार को कोहरे का असर दिखा। ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की वजह से यात्रियों को ठंड में परेशान होना पड़ा। अयोध्या-प्रयागराज रिंग रेल माघ मेला स्पेशल करीब तीन घंटे लेट रही। बलूरघाट से भटिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस करीब दो घंटे बाद पहुंची। कोटा से पटना जाने वाली कोटा-पटना एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने कहा कि कोहरा के चलते ट्रेनों का संचालन विलंब से हो रहा है।
Trending Videos