{"_id":"69a48fe46fc7f4e0eb0c2885","slug":"cousin-shot-dead-over-goat-dispute-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-151346-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बकरी के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बकरी के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। गेहूं के खेत में बकरी चराने के विवाद में मनियारी निवासी शाहिद (62) की रविवार दोपहर तीन बजे उनके घर के सामने ही चचेरे भाई शेहरू ने असलहे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों के बीच आबादी की जमीन के मामले में विवाद चल रहा है।
शाहिद के पुत्र अरमान के मुताबिक घर के सामने ही उनका गेहूं का खेत है। रविवार दोपहर उनके पिता शाहिद घर के सामने बैठे थे। इसी बीच उनके पिता के चचेरे भाई शेहरू की बकरियां उनके गेहूं के खेत में घुस गईं। पिता ने शेहरू के मोबाइल पर फोन करके खेत से बकरियां हटाने को कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज शेहरू असलहा लेकर उनके घर पहुंचा। दोनों भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी।
आरोप है कि बात बढ़ने पर अचानक शेहरू ने असलहे से उनके पिता शाहिद पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से शाहिद घायल होकर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर पहुंचते आरोपी बाइक लेकर घटनास्थल से भाग निकला। घायल शाहिद को घरवालों ने सीधे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हैदरगढ़ के पास शाहिद ने दम तोड़ दिया।
अरमान ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर बंधुआकला थाने में दी है। सीओ नगर सौरभ सामंत घटनास्थल पर पहुंचे। बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी व भाई इकरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos