{"_id":"69a48d9452ed986cca0db296","slug":"pm-modi-is-keeping-a-close-eye-on-the-conflict-jagdambika-pal-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-151336-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष पर पीएम मोदी बारीक नजर रखे हैं : जगदंबिका पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष पर पीएम मोदी बारीक नजर रखे हैं : जगदंबिका पाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एक निजी कार्यक्रम में रविवार को पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने ईरान व इस्रराइल के बीच चल रहे संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति स्पष्ट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने यह सिद्ध किया है कि आतंकवाद केवल किसी एक देश का नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती है। संघर्ष पर पीएम मोदी बारीक नजर रखे हैं।
शहर के बाधमंडी में अपने प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल के भाई के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध हो या पश्चिम एशिया में हमास-इस्रराइल के बीच तनाव। भारत ने हर मंच पर राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देते हुए कूटनीतिक संतुलन बनाए रखा। राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सांसद ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद भी लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद प्रियंका गांधी अयोध्या नहीं आए। विपक्ष पर आरोप लगाया कि बजट और विकास जैसे मुद्दों पर लोगों का ध्यान भटकाकर यह लोग सनसनी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जनता का स्पष्ट जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, पूर्व विधायक अनूप संडा, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos