सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The man who snatched the pistol of the police officer was arrested in an encounter

Sultanpur News: दरोगा की पिस्तौल छीनने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 02 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The man who snatched the pistol of the police officer was arrested in an encounter
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एसओजी के दरोगा की पिस्तौल छीनने के 50 हजार के इनामी बदमाश व हलियापुर के डोभियारा निवासी आदर्श सिंह से बल्दीराय को शनिवार देर मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक असलहा, कारतूस मिला है।
Trending Videos

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि धुनी बाबा मेले से एक बदमाश अवैध हथियार लेकर पारा बाजार की ओर जाने वाला है। बल्दीराय थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेमरा धुनी बाबा रोड स्थित पारा बाजार चौकी के पास घेराबंदी की। एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान हलियापुर के डोभियारा निवासी आदर्श सिंह के रूप में हुई। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रिमांड मजिस्ट्रेट नीरज यादव की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed