फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crossing closes 40 times in 24 hours; commuters plagued by traffic jams

Sultanpur News: 24 घंटे में 40 बार बंद होती क्रॉसिंग, जाम से लोग बेहाल

Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crossing closes 40 times in 24 hours; commuters plagued by traffic jams
अलीगंज-प्रभातनगर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से जाम में फंसे लोग। संवाद
बंधुआकला। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर शिवनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित अलीगंज-प्रभातनगर-अयोध्या मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या बनी हुई है। इस मार्ग पर 24 घंटे में 40 से अधिक यात्री और मालगाड़ियों का संचालन होता है।
विज्ञापन

इससे रेलवे फाटक बार-बार बंद रहता है, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। यह मार्ग पारा बाजार, बल्दीराय, वलीपुर, मिठनेपुर, देहली बाजार और अयोध्या सहित दर्जनों गांवों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन विद्यार्थी, महिलाएं, किसान, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग आवागमन करते हैं। फाटक बंद होने से स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। कई बार एंबुलेंस को भी फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज की मांग और जनप्रतिनिधियों का रुख
स्थानीय निवासी रियाज अहमद, मोबीन अहमद, करुणेश मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, अनिल जायसवाल, अखिलेश श्रीवास्तव और पवन सिंह ने वर्षों से रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग की है। इस संबंध में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण की मांग जनहित से जुड़ी है। उन्होंने समस्या को शासन और रेलवे प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed