फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Power supply from feeders remained suspended for eight hours due to an HT line snapping.

Sultanpur News: एचटी लाइन टूटने से फीडरों की आठ घंटे आपूर्ति रही बंद

Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Power supply from feeders remained suspended for eight hours due to an HT line snapping.
एचटी लाइन का टूटा तार। स्रोत- विभाग
कूरेभार/धनपतगंज। बिजली व्यवस्था की कमजोरी शनिवार को एक बार फिर उजागर हुई। 220 केवी पयागीपुर उपकेंद्र से निकली एचटी लाइन के तार दो स्थानों पर टूट गए। इससे कूरेभार और धनपतगंज उपकेंद्रों की बिजली आठ घंटे तक ठप रही। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े सभी 11 फीडरों की आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन


लगभग एक लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में बिजली संकट झेलना पड़ा। सुबह छह बजे कैलाशनगर और फरीदीपुर के पास तार टूटे थे। विभाग की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया, लेकिन दो फॉल्ट के कारण आपूर्ति बहाल करने में आठ घंटे लग गए। दोपहर दो बजे मरम्मत पूरी होने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। लंबे बिजली संकट से कूरेभार, इरुल, ऐनपुर, पटना चौराहा, पुरखीपुर और दाखिनवारा समेत कई बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा। अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि मरम्मत के बाद दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
विज्ञापन


पानी की टंकियां हो गईं खाली : तिवारीपुर, इटवा, अतरसुमा, तुलसीपुर, केशवपुर, समरौना, जफरापुर, सैदखानपुर सहित सैकड़ों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। घरों में पानी की टंकियां खाली हो गईं और इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों को उमस के बीच घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद रहने से क्षेत्र की प्लाई फैक्ट्रियां, राइस मिल और आटा चक्कियां पूरे दिन बंद रहीं। किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed