फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The wait is over; a rural stadium will be built in Bahauddinpur

Sultanpur News: इंतजार खत्म, बहाउद्दीनपुर में बनेगा ग्रामीण स्टेडियम

Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The wait is over; a rural stadium will be built in Bahauddinpur
करौंदीकला के बहाउद्दीनपुर में स्टेडियम की प्रस्तावित जमीन। संवाद
सुल्तानपुर। जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए लंबे समय से उठ रही खेल सुविधाओं की मांग अब पूरी होने जा रही है। करौंदीकलां विकासखंड के बहाउद्दीनपुर गांव में चार करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

छह एकड़ भूमि पर बनने वाले इस आधुनिक खेल परिसर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। अब ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जिला मुख्यालय या दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीण स्टेडियम योजना के तहत बनने वाले इस खेल परिसर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) युवा कल्याण विभाग ने तैयार कर तीन दिसंबर 2025 को शासन को भेजी थी। शुक्रवार को मेवपुर बरचौली में आयोजित कार्यक्रम में जिले पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रस्ताव स्वीकृत होने की जानकारी दी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी आवास-विकास परिषद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कल्याण विभाग करेगा निगरानी
स्टेडियम में 400 मीटर एथलेटिक्स ट्रैक, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल के मैदान विकसित किए जाएंगे। पूरे परिसर को बाउंड्रीवाॅल से सुरक्षित किया जाएगा, ताकि खिलाड़ी नियमित और सुरक्षित माहौल में अभ्यास कर सकें। युवा कल्याण विभाग निर्माण कार्य की निगरानी करेगा।



जल्द ही शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया ग्रामीण स्टेडियम का प्रस्ताव शासन स्तर से स्वीकृत हो गया है। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था आवास-विकास को नामित किया गया है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।- मयंक पटेल, जिला युवा कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed