फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Doctors did not arrive on time; locks were found on several rooms

Sultanpur News: समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, कई कक्षों में लटके मिले ताले

Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not arrive on time; locks were found on several rooms
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर में चिकित्सा​धिकारी कक्ष में लगा ताला। संवाद
जयसिंहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार सुबह की ओपीडी व्यवस्था की पड़ताल के दौरान कई चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। अस्पतालों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित है। यहां पर 9.20 बजे पर कई महत्वपूर्ण कक्षों में ताले लटके मिले। कई चिकित्सक व कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कोल्ड चेन कक्ष और आयुष्मान हेल्प डेस्क में ताला लटका मिला। चीफ फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चौधरी और आयुष फार्मासिस्ट कय्यूम हदा अंसारी औषधि कक्ष में अपनी ड्यूटी निभाते मिले। एक्सरे कक्ष और लैब में कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार पटेल अपने कक्ष में मौजूद थे। डॉ. गिरीश चंद्र मरीजों का उपचार करते हुए मिले। सुबह 9:26 बजे आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश और वार्ड आया पुष्पा सिंह अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन

एनसीडी सेल में लैब टेक्नीशियन आलोक मौजूद मिले, जबकि डॉ. सूरज सिंह, स्टाफ नर्स सहाना व अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए गए। लैब टेक्नीशियन आशुतोष वर्मा नहीं मिले। टीबी क्लीनिक में उपेंद्र वर्मा मौजूद थे। इसके अलावा एलटी आशुतोष, डॉ. सभाराम पाल, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. आमिर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. यादव, आयुष्मान मित्र अमन कुमार, स्टाफ नर्स सीता देवी, रीमा, ममता, वॉशरमैन इच्छा प्रसाद तथा वार्ड बॉय सलमान भी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में लापरवाही
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डॉक्टरों के लिए निर्धारित कक्ष संख्या-13 में ताला लटका मिला। सीएचसी में आरबीएसके की दो टीमें कार्यरत हैं, जो स्कूलों से चिह्नित अस्वस्थ बच्चों को ओपीडी में जांच और उपचार देती हैं। दिग्विजय सिंह देर से पहुंचे, जबकि भाग्यवंती सुबह 10 बजे तक नहीं आईं। आशीष और फार्मासिस्ट अजय वर्मा भी अनुपस्थित मिले, जबकि फार्मासिस्ट राशिद खान बच्चों को लेकर जिला मुख्यालय गए थे।

मरीजों को करना पड़ा इंतजार
सुरौली निवासी बुद्धिराम गुप्ता (45) ने सीने में दर्द की शिकायत बताई। उन्होंने कहा कि वे डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। जूनियर हाईस्कूल जयसिंहपुर के छात्र सर्वेश ने आरबीएसके चिकित्सक न होने की शिकायत की। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की निकिता भी परेशान दिखीं।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक एसके पटेल ने कहा कि अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed