सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Devotees leave Prayagraj from 48 villages on Mauni Amavasya

Sultanpur News: मौनी अमावस्या पर 48 बसों से प्रयागराज रवाना हुए श्रद्धालु

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Devotees leave Prayagraj from 48 villages on Mauni Amavasya
 बस स्टेशन परिसर में इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले और मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम स्नान के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। रविवार को सुल्तानपुर डिपो से 48 बसों से श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
Trending Videos

जिले से होकर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए कुल 50 बसें आरक्षित की गई हैं। प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के बाद भी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। प्रयागराज के लिए रोजाना 10 बसें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल रूट पर लगाई गईं अनुबंधित बसें
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि रविवार को 48 बसें प्रयागराज भेजी गईं। जिसमें 25 निगम और 23 अनुबंधित बसें शामिल हैं। स्थानीय मार्गों पर अनुबंधित बसें लगाई गई हैं, जबकि लंबी दूरी के रूट पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
यात्रियों ने किया हंगामा, तब ट्रेन हुई रवाना
सुल्तानपुर। मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने प्लेटफार्म नंबर-चार पर 15 कोच की स्पेशल ट्रेन लगवाई। यात्रियों को दो स्थानों पर डायवर्ट किया गया। जीआरपी और आरपीएफ की सतर्कता से सभी श्रद्धालुओं को सकुशल प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed