{"_id":"69fcd5f3d777de9226097a71","slug":"did-not-get-a-cylinder-even-after-standing-in-line-for-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155764-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
दोस्तपुर के खालिसपुर डींगुर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर लगी लाइन। स्रोत-ग्रामीण
- फोटो : लखनऊ यूनिवर्सिटी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोस्तपुर। खालिसपुर डींगुर स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर बृहस्पतिवार को सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई, लेकिन लगभग सौ लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि तीन दिन पहले बुकिंग कराने और ओटीपी मिलने के बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। घंटों इंतजार के बाद भी गैस न मिलने से लोगों में काफी नाराजगी दिखी।
कतार में लगे रामकेश यादव ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले सिलिंडर बुक कराया था। बुधवार को गोदाम पहुंचने पर बताया गया कि स्टॉक खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को दोबारा आने पर भी घंटों इंतजार के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और एजेंसी द्वारा होम डिलीवरी भी नहीं की जा रही है।
वहीं, एजेंसी संचालक दीपक कुमार का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन होने के कारण गैस की मांग बढ़ गई है। प्लांट से पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब 300 लोगों को सिलिंडर दिए गए, जबकि 100 से अधिक बुकिंग अब भी लंबित हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने कहा कि जिले में गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को समस्या हो रही है, तो वह 9120098526 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
Trending Videos