{"_id":"696000d256b994ae170019a9","slug":"drm-gets-angry-seeing-kids-flying-wing-on-train-tracks-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147788-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रेल ट्रैक पर बच्चों को पंतग उड़ाते देखकर भड़के डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रेल ट्रैक पर बच्चों को पंतग उड़ाते देखकर भड़के डीआरएम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर स्थानीय रेल अधिकारियों से जानकारी लेते डीआरएम। स्रोत-रे
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार दोपहर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे डीआरएम सुनील कुमार वर्मा रेलवे ट्रैक पर बच्चों को पतंग उड़ाते देखकर भड़क गए। उन्हाेंने आरपीएफ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। डीआरएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर नहीं दिखना चाहिए। उन्होंने रेलवे कॉलोनी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 03.20 बजे लखनऊ रेल मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा स्पेशल ट्रेन से प्लेटफाॅर्म नंबर चार पर पहुंचे। उनके साथ पहुंचे अन्य अधिकारियों ने पॉवर केेबिन, रनिंग रूम, फुट ओवरब्रिज, सिग्नल सेक्शन का जायजा लिया। इसके बाद डीआरएम लोको कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में रहने वाले रेलकर्मियों से बातचीत किया। डीआरएम ने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, रेल परिचालन, संरक्षा व्यवस्थाओं व अनुरक्षण कार्यों की समीक्षा की। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्वाइंट्स मैन नीलेश शर्मा को एक हजार रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सीनियर डीसीएम ने देखा आवागमन का मार्ग
सुल्तानपुर। डीआरएम के साथ पहुंचे वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने टिकट काउंटर, वेंडिंग स्टाल, रिजर्वेशन, पार्सल व यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य के दौरान यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उनके साथ निरीक्षण में विवेक तिवारी, ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, आसिम सज्जाद, रईस अहमद सहित अन्य रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
Trending Videos