{"_id":"6a67a54ab59dad78c30a4ff7","slug":"governor-leaves-for-jaunpur-by-train-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161466-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन से जौनपुर के लिए निकलीं राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन से जौनपुर के लिए निकलीं राज्यपाल
Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के एसी कोच में बैठीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर/लंभुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने जौनपुर जा रहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को बेगमपुरा एक्सप्रेस से सुल्तानपुर और लंभुआ रेलवे स्टेशन से गुजरीं। राज्यपाल के ट्रेन में होने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के साथ जीआरपी और आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट रहे। दोनों स्टेशनों पर ठहराव के बावजूद राज्यपाल ट्रेन से नहीं उतरीं।
सुबह 9:13 बजे बेगमपुरा एक्सप्रेस सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां करीब 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इसके बाद ट्रेन लंभुआ स्टेशन तय समय से छह मिनट पहले सुबह 9:50 बजे पहुंची। यहां उप जिलाधिकारी प्रीति जैन, पुलिस उपाधीक्षक ऋतिक कपूर सहित प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल पहले से तैनात रहे।
इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई और अधिकारी छाता लगाए प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रहे, लेकिन राज्यपाल के एच-1 वातानुकूलित कोच का दरवाजा तक नहीं खुला। करीब 12 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 10:02 बजे ट्रेन जौनपुर के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के सुरक्षित रवाना होने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली।