फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rising water level of the Gomti slows down traffic at Golaghat Bridge

Sultanpur News: गोमती के बढ़ते जलस्तर से थमी गोलाघाट पुल की रफ्तार

Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rising water level of the Gomti slows down traffic at Golaghat Bridge
गोमती नदी के गोलाघाट पुल का ठहरा निर्माण। 
सुल्तानपुर। गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर शहर के बहुप्रतीक्षित गोलाघाट पुल निर्माण पर भारी पड़ने लगा है। नदी में पानी बढ़ने से बीच धारा में पिलर निर्माण का काम फिलहाल रोक दिया गया है। कार्यदायी संस्था अब केवल किनारों पर निर्माण कार्य करा रही है। इससे परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अब बरसात के बाद ही निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर में वर्षों से बनी जाम की समस्या को देखते हुए गोलाघाट पर दो लेन नए पुल के निर्माण की मंजूरी दी गई है। करीब 37.63 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के लिए शासन की ओर से 25 करोड़ जारी किए जा चुके हैं। सेतु निगम ने नदी के पांचों पिलरों को पानी की सतह तक तैयार कर लिया था, लेकिन लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण दो पिलर फिर पानी में डूबने लगे हैं। ऐसे में बीच धारा में निर्माण कार्य रोकना पड़ा है।
विज्ञापन


सेतु निगम के परियोजना उपप्रबंधक प्रशांत सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद ही पिलरों पर दोबारा काम शुरू किया जा सकेगा। फिलहाल एप्रोच रोड और किनारे से जुड़े निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को दो वर्ष के भीतर पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो पुलों से बदलेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
निर्माणाधीन दो लेन पुल के पूरा होने के बाद गोलाघाट पर आवागमन के लिए दो अलग-अलग पुल उपलब्ध होंगे। लोक निर्माण विभाग की योजना के अनुसार एक पुल से शहर से बाहर जाने वाला यातायात संचालित होगा, जबकि दूसरे पुल से शहर में प्रवेश कराया जाएगा। इससे आमने-सामने के ट्रैफिक का दबाव घटेगा और गोलाघाट चौराहे पर जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed