{"_id":"6a67a63adde9301c6f026174","slug":"surge-in-purchases-of-green-sarees-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-161444-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हरी साड़ियों की खरीदारी में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हरी साड़ियों की खरीदारी में आई तेजी
Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
शहर में कपड़ा दुकान पर सावन के लिए साड़ियां पसंद करतीं महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। सावन शुरू होने से पहले ही जिले के कपड़ा बाजारों में हरियाली की छटा दिखाई देने लगी है। सुहागिनों और युवतियों की बढ़ती खरीदारी से हरे रंग की साड़ियों की बिक्री में तेजी आ गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए बनारस, सूरत, जयपुर और कोलकाता से नई डिजाइनों की साड़ियों का पर्याप्त स्टॉक मंगाया है।
बाजार में कॉटन, जॉर्जेट, शिफॉन, ऑर्गेंजा, सिल्क ब्लेंड, एम्ब्रॉयडरी, सीक्विन वर्क और बनारसी पैटर्न की साड़ियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कपड़ा शोरूम के व्यापारी सनी अग्रवाल ने बताया कि युवतियां हल्की और ट्रेंडी जॉर्जेट व ऑर्गेंजा साड़ियों को पसंद कर रही हैं, जबकि विवाहित महिलाओं का रुझान सिल्क लुक और बनारसी डिजाइनों की ओर अधिक है। सामान्य प्रिंटेड साड़ियां 350 से 500, जॉर्जेट व एम्ब्रॉयडरी साड़ियां 700 से 1500 और प्रीमियम डिजाइनर साड़ियां 2000 से 5000 तक बिक रही हैं।
सबसे अधिक मांग मध्यम बजट की साड़ियों की है। कपड़ा व्यापारी सुदीप पाल सिंह ने कहा कि सावन के सोमवार, हरियाली तीज और रक्षाबंधन को देखते हुए बिक्री और बढ़ने की संभावना है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रतिष्ठानों पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मध्यम बजट की साड़ियों की मांग अधिक
कपड़ा व्यापारी मनीष सिंह ने बताया कि 700 से 1500 रुपये की जॉर्जेट और एम्ब्रॉयडरी साड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए लगातार नया स्टॉक मंगाया जा रहा है।
अभी और बढ़ेगी खरीदारी
कपड़ा व्यापारी सिमरन कौर ने कहा कि सावन के नजदीक आने के साथ ही बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। महिलाओं की पसंद के अनुरूप नई डिजाइनों की साड़ियां लगातार बाजार में आ रही हैं।