{"_id":"69419f05e7754c9ea60bbcc3","slug":"married-woman-beaten-to-death-with-a-stick-in-chanda-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146417-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चांदा में विवाहिता की डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चांदा में विवाहिता की डंडे से पीटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा। मदनपुर देवरार निवासी मनोज निषाद की पत्नी नीलम (20) की मंगलवार सुबह घर पर डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए चांदा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नीलम के पिता राम शिरोमणि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुत्री नीलम का विवाह करीब तीन साल पहले मदनपुर देवरार निवासी मनोज से किया था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसे परेशान करते थे। मंगलवार को उन्हें मदनपुर देवरार के ग्रामीणों ने बताया कि ससुरालीजन ने नीलम की अज्ञात हथियार से मारकर हत्या कर दी है। जब राम शिरोमणि मदनपुर देवरार गांव पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए चांदा थाने में तहरीर दी है। मृतका नीलम की सास शीतल देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे उनके बड़े पुत्र मनोज की पत्नी नीलम की किसी बात पर देवर राजा निषाद से कहासुनी हुई। बात बढ़ने पर राजा ने डंडे से नीलम पर हमला कर दिया। आरोपी ने नीलम के सिर पर डंडे से कई वार किए। हमले में नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चांदा थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मृतका के पिता ने तहरीर दी है। मृतका के देवर राजा निषाद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार वह आरोपी देवर मंदित है।
मुंबई में रहता है मृतका का पति
नीलम का पति मनोज मुंबई में मछली पकड़ने का काम करता है। नीलम के कोई संतान नहीं है। मनोज तीन भाई हैं। सबसे बड़ा शिवराज है, दूसरे नंबर पर मनोज व तीसरे नंबर पर राजा है।
Trending Videos