{"_id":"6963e27c4da787d1210bed14","slug":"mini-fire-station-to-be-constructed-in-samarthpur-of-baldirai-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-147940-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बल्दीराय के समरथपुर में बनेगा मिनी अग्निशमन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बल्दीराय के समरथपुर में बनेगा मिनी अग्निशमन केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित अग्निशमन केंद्र में खड़े वाहन। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गर्मी में आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर से 35 किमी दूर बल्दीराय समरथपुर गांव में मिनी फायर स्टेशन के निर्माण के लिए विभाग ने भूमि का चयन भी कर लिया गया है। अग्निशमन केंद्र के निर्माण के लिए विभाग ने प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया है। अग्निशमन केंद्र बनने से आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में आसानी होगी।
गर्मी में बल्दीराय व आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में अग्निकांड की घटनाएं होती हैं। वैसे तो अग्निशमन विभाग ने वलीपुर में एक मिनी फायर टेंडर रखा है, लेकिन बड़ी घटनाएं होने पर जिला मुख्यालय से दमकल वाहन बुलाना पड़ता है। जब तक दमकल वाहन आते हैं, तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता है। अग्निशमन विभाग ने आग लगने की घटनाओं में आर्थिक व जनहानि रोकने के लिए संसाधनों को बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
समरथपुर में मिनी अग्निशमन केंद्र के बनने से नुकसान को कम किया जा सकेगा। जिला अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि फायर मुख्यालय से अग्निशमन केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया गया है। शासन से बजट आवंटित होते ही कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कराया जाएगा।
Trending Videos