सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Money was demanded from the doctor by putting the DM's photo

Sultanpur News: डीएम की तस्वीर लगा डॉक्टर से मांगे गए पैसे

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Money was demanded from the doctor by putting the DM's photo
चिकित्सक के मोबाइल पर भेजा गया संदिग्ध मेसेज। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डीएम की प्रोफाइल फोटो लगाकर उनके नाम पर ठग ने फर्जी व्हाट्सएप नंबर से एक चिकित्सक से पैसों की मांग की। आपात स्थिति का हवाला देते हुए संदेश भेजने वालों ने पैसों की सख्त जरूरत बताई।


डीएम की ओर से पैसों की मांग किए जाने का मामला देखते ही चिकित्सक चौंक गए। मामला संदिग्ध लगने पर पड़ताल की तो पता चला पैसे की मांग करने वाला साइबर ठग है। चिकित्सक की तहरीर पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कादीपुर के बढ़ौनाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ (संविदा) डॉ. संजीव कुमार पांडेय, निवासी गोपालपुर नमाजगढ़ ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात मोबाइल नंबर से संदेश आया। नंबर की प्रोफाइल पर डीएम सुल्तानपुर की तस्वीर लगी थी।
विज्ञापन

संदेश में धनराशि भेजने का अनुरोध किया गया था। संदेश संदिग्ध लगने पर डॉ. संजीव पांडेय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और तत्काल साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार साइबर ठग जिलाधिकारी की फोटो का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रामक संदेश भेज रहा है और आपात स्थिति का हवाला देकर आर्थिक सहायता मांग रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डीएम अथवा कोई भी सरकारी अधिकारी व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से धनराशि की मांग नहीं करता है।

अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फर्जी नंबर के थाईलैंड से संचालित होने की जानकारी मिली है। उन्होंने अपील की है कि ऐसे नंबरों को तुरंत ब्लॉक करें और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed