सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Nirjala fast kept by women for longevity of sons

Sultanpur News: पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nirjala fast kept by women for longevity of sons
 शहर के गुड़ मंडी में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मंगलवार को सकट चौथ पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखा। चंद्र दर्शन के साथ महिलाओं ने भगवान गणेश और सकट देवी की पूजा की। इसके बाद तिल-गुड़ व शकरकंद से बने पकवानों को खाकर व्रत का पारण किया।
Trending Videos

गणेश चतुर्थी (सकट) पर्व महिलाओं की ओर से सदियों से मनाया जा रहा है। मान्यता है कि विघ्न विनाशक भगवान लंबोदर का जन्म इसी दिन हुआ था। पं. रमाकांत पांडेय कहते हैं कि जो माताएं इस व्रत का नियमपूर्वक पालन कर शाम को चंद्र दर्शन के बाद पूजन-अर्चन करती हैं तो उनके पुत्रों को दीर्घायु के साथ धन-धान्य से संपन्नता मिलती है। इसके अलावा कभी भी उनके जीवन में बाधाएं नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की शाम महिलाओं ने तिल-गुड़, शकरकंद और रामदाना से पकवान बनाए। देर शाम चांद का दर्शन कर सकट महरानी की काले तिल-गुड़ और शकरकंद रखकर पूजन-अर्चन किया। इस पर्व के लिए महिलाओं के साथ ही बच्चों में भी काफी उत्साह रहा।


बाजारों में रही रौनक
सकट चौथ की घरों में सप्ताह भर से तैयारियां चल रही थी। रामदाना, तिल, गुड़ आदि की खरीदारी कर रही थीं। मंगलवार को भी बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने सकट चौथ में लगने वाली पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed