सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Panchayat elections in UP to be held on time: OP Rajbhar

तय समय पर ही कराए जाएंगे यूपी में पंचायत चुनाव : ओपी राजभर

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections in UP to be held on time: OP Rajbhar
पत्रकाराें से वार्ता करते मंत्री ओमप्रकाश राजभर। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सूबे के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यूपी में पंचायत चुनाव तय समय पर करा लिए जाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है। पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव चाचा व पिता की कमाई पर मुख्यमंत्री बन गए थे, इसलिए बड़ी-बड़ी बातें न करें। उनको पता है कि हमें सत्ता तो मिलनी नहीं है। वीबी जी राम जी कानून पारदर्शी प्रक्रिया के जरिये ग्रामीण इन्फ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा। कांग्रेस पर पुराने भ्रष्टाचार व विफल योजनाओं का समर्थन करने का आरोप लगाया।
Trending Videos


उन्होंने एसआईआर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी प्रक्रिया करते हुए कहा कि 86 लाख मतदाता पूरे प्रदेश में मृतक पाए गए हैं, उनको स्वर्ग से लाने का काम अखिलेश यादव ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विजय रघुवंशी, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, सुभासपा जिलाध्यक्ष अमेठी सतीश मिश्र, सुल्तानपुर अध्यक्ष विनीत सिंह, घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, आलोक आर्या, संदीप सिंह,विवेक सिंह, आशीष सिंह,रीना जायसवाल, बृजेश वर्मा, राहुल भान मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed