{"_id":"695ea5be187f1123550c9cdf","slug":"people-stuck-beyond-50-degrees-incense-in-the-day-melted-by-evening-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-147678-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 5.0 डिग्री पारे में ठिठुर गए लोग, दिन में धूप तो शाम से हुई गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 5.0 डिग्री पारे में ठिठुर गए लोग, दिन में धूप तो शाम से हुई गलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार के धनजई गांव में अलाव तापते लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चार दिन से मौसम में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच न्यूनतम पारा लुढ़ककर पांच डिग्री पर पहुंच गया। मंगलवार की तुलना में दो डिग्री पारा गिरने व शीतलहर से लोग कांप उठे। सर्द हवा, गलन के बीच सुबह 11 बजे धूप निकलने से कुछ राहत मिल गई। शाम होते ही फिर गलन शुरू हो गई।
मंगलवार दोपहर में धूप निकलने पर शहर के चौक, दरियापुर, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, शास्त्रीनगर, पंचरास्ता और स्टेशन रोड पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शाम होते ही फिर से अलाव जल गए और लोग ठंड से बचाव के लिए हाथ सेंकते हुए दिखे।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 2.0 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
इधर, ठंड से बचाव के लिए लोग कई तरह के जतन कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विक्रेता समीर ने बताया कि सनरूम हीटर व बिजली की खपत कम करने वाले हीटिंग उपकरणों की मांग बढ़ी है।
Trending Videos