सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police checking Talib's local connection

Sultanpur News: तालिब के लोकल कनेक्शन को खंगाल रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police checking Talib's local connection
विज्ञापन
लंभुआ(सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर राणानगर के पास सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ में मारे गए सामूहिक दुष्कर्म के एक लाख के इनामिया आरोपी खीरी, गौरिया निवासी तालिब के दूसरे साथी व उसके लोकल कनेक्शन के बारे में पुलिस जांच कर रही है। मुठभेड़ स्थल और आसपास के बाजार के सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। उसके दूसरे साथी का सुराग पुलिस को अभी तक नहीं लग सका है।
Trending Videos

लंभुआ पुलिस के साथ लखीमपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर राणानगर के पास सोमवार को पुलिस ने घेराबंदी की थी। मुठभेड़ में बाइक में पीछे बैठे तालिब की गोली लगने से तालिब की मौत हो गई थी। मुठभेड़ में उसका दूसरा साथी बाइक से वाराणसी की ओर भाग निकला था। पुलिस ने सोमवार को तालिब के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लखीमपुर खीरी से पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ पैतृक गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस तालिब के लोकल कनेक्शन के बारे में पता लगा रही है। लखनऊ से मिली रिपोर्ट के आधार पर जिन मोबाइल नंबरों पर तालिब की बातचीत होती थी, उन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। सुल्तानपुर में उसके रुकने के ठिकानों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed