सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Price jumps as egg consumption rises

Sultanpur News: अंडों की खपत बढ़ते ही दाम में आया उछाल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Price jumps as egg consumption rises
शहर के राहुल चौराहे पर अंडे की दुकान। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में ठंड के मौसम के साथ अंडों की खपत खपत बढ़ गई है। वर्तमान में प्रतिदिन जिले भर में साढ़े तीन लाख अंडों की बिक्री हो रही है, जोकि सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल आया है।
Trending Videos

ठंड बढ़ने के साथ लोगों ने अपने दैनिक आहार में अंडे को प्रमुख रूप से शामिल कर लिया है। सर्दी के मौसम में अंडे की मांग में इजाफा हुआ है। प्रोटीन से भरपूर और आसानी से उपलब्ध होने से अंडा काफी लोगों की पसंद बना है। बाजार में अंडे के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रोटीन से भरपूर अंडा शरीर को ऊर्जा देने के साथ ठंड से बचाव में मददगार माना जाता है। यही वजह है कि ठंड के दिनों में इसकी खपत काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों की तुलना में अंडों के दाम में उछाल आया है। अप्रैल से नवंबर 2025 तक 30 अंडों की क्रेट 130 रुपये तक बिक रही थी। इसी अंडे की क्रेट अब 220 रुपये तक पहुंच गई है।
अंडों के व्यापारी कारोबारी मुजम्मिल ने बताया कि ठंड के मौसम में यह बढ़ोतरी हर साल देखने को मिलती है। ठंड के मौसम में लोग उबले अंडे के अलावा ऑमलेट, भुर्जी व अंडा करी आदि के रूप में इसका सेवन करते हैं।

थोक में सस्ता व फुटकर में महंगा बिक रहा अंडा
सर्दी में अंडे के दाम में वृद्धि हुई है। कोहरा व ठंड बढ़ते ही मांग और बढ़ेगी। थोक में एक अंडा का चार में तो फुटकर में सात रुपये का बिक रहा है। दिसंबर से रोजाना करीब साढ़े तीन लाख अंडों की खपत हो रही है। - पप्पू, थोक दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed