सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salary for trial of five accused in Imran assassination

Sultanpur News: इमरान हत्याकांड के पांच आरोपी विचारण के लिए तलब

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Salary for trial of five accused in Imran assassination
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इमरान हत्याकांड एवं अन्य पर हुए जानलेवा हमले के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की जांच में क्लीनचिट पाए पांच आरोपियों को विचारण के लिए तलब करने की वादी पक्ष की अर्जी अदालत ने बृहस्पतिवार को स्वीकार कर लिया है। एडीजे संध्या चौधरी की अदालत ने मामले में पांचों आरोपियों को हत्या व अन्य धाराओं में सम्मन जारी कर तलब किया है। अदालत ने इन पांच आरोपियों की पत्रावली अन्य आरोपियों से पृथक कर विचारण चलाने का आदेश दिया है।
Trending Videos


अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के औरंगाबाद के रहने वाले वादी अमीर उल्ला ने 25 अप्रैल साल 2021 की घटना बताते हुए इमरान की हत्या एवं अन्य को घायल करने के आरोप में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने मामले में गांव के ही आरोपी मोईन समेत करीब ढाई दर्जन आरोपियों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोईन समेत अन्य सभी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल किया था, जबकि आरोपी दानिश पुत्र इरशाद, दानिश पुत्र अनी उल्ला, मोकीम, नफीस व अरबाज को क्लीनचिट दे दिया था। वादी पक्ष ने इन पांच आरोपियों को भी तलब करने की मांग किया था। अदालत ने मामले में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष की अर्जी को स्वीकार करते हुए पांचों आरोपियों को हत्या सहित अन्य धाराओं में विचारण के लिए तलब करने का आदेश दिया है। मामले में सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed