सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sultanpur: Bike-borne miscreants shot a farmer sitting in front of a gas agency.

UP: बाइक सवार बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर को मारी गोली, मौत, असलहा लहराते हुए भाग निकले हमलावर

अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 25 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार

वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। बताया जा रहा है कि गोली पीठ पर लगने के बाद सीने से पार हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sultanpur: Bike-borne miscreants shot a farmer sitting in front of a gas agency.
प्रापर्टी डीलर को मारी गोली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

सुल्तानपुर कुड़वार के स्थानीय बाजार में स्थित गैस एजेंसी के सामने बुधवार शाम करीब 7:00 बजे अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान के सामने बैठे प्रापर्टी डीलर नरवापार निवासी माता प्रसाद पांडेय (50) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Trending Videos


बेखौफ बदमाश असलहा लहराते हुए सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। देर शाम हुई वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने स्थानीय लोगों से वारदात के बारे में पूछताछ की, हालांकि हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब सात बजे माता प्रसाद पांडेय कार से बाजार में पहुंचे और अपने कांप्लेक्स में स्थित एक गैस एजेंसी के सामने कुर्सी पर बैठे गए। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने माता प्रसाद पर असलहे से फायर कर दिया। गोली माता प्रसाद के पीठ में लगी। गोली लगने के बाद वह दुकान की ओर भागे। वहीं, उन्हें गोली लगने के बाद हमलावर भी घटनास्थल से भाग निकले। माता प्रसाद को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गोली पीठ पर लगने के बाद सीने से पार हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ नगर सौरभ सामंत ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभी हत्या का कारण पता नहीं चल सका है, पूछताछ की जा रही है। उधर एसपी चारू निगम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि माता प्रसाद प्रापर्टी डीलिंग का काम करते थे, पुलिस टीम गठित की गई है, हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed