सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teacher suspended for drunken behavior

Sultanpur News: अमर्यादित व्यवहार के आरोप में शिक्षक निलंबित

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for drunken behavior
विज्ञापन
भदैंया। स्टाफ और महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोपी इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भरसारे के सहायक अध्यापक राघवेंद्र द्विवेदी को बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने निलंबित कर दिया।
Trending Videos

पिछली 11 दिसंबर को अभिभावकों और प्रधानाध्यापक ने उनके खिलाफ स्टाफ और महिलाओं के साथ अमर्यादित व्यवहार के आरोप लगाए थे। इस शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव शंकर मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण कर मामले की जांच की थी। निरीक्षण में पाया गया कि आरोपी सहायक अध्यापक सही ढंग से शिक्षण कार्य नहीं करते। शिक्षक ने डायरी और वर्कबुक का कार्य भी नहीं किया गया था। वह अक्सर विद्यालय देर से आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप भी सही पाए गए। निलंबन अवधि में राघवेंद्र द्विवेदी को खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिकायत पर बीईओ भदैंया से जांच कराई गई थी। इसमें शिक्षक पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed