फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The administration seized 95 electric fence energizers during a drive

Sultanpur News: अभियान चलाकर 95 झटका मशीनों को प्रशासन ने कब्जे में लिया

Sun, 09 Aug 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The administration seized 95 electric fence energizers during a drive
बल्दीराय तहसील के मेघमऊ में हादसे के बाद झटका मशीन को कब्जे में लेती अ​धिकारियों की टीम।-स्रोत
सुल्तानपुर। हलियापुर के मेघमऊ गांव में रविवार को झटका मशीन के करंट के चपेट में आने से किशोर की मौत के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिलेभर में अभियान चलाया। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के आदेश के बाद सभी पांचों तहसीलों में कुल 95 झटका मशीनों को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों को संयुक्त रूप से खेतों में लगी झटका मशीनों की जांच कर उन्हें तत्काल हटाने और संयंत्र को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को पहले दिन बल्दीराय में 25, सदर में 20, कादीपुर में 08, लंभुआ में 23 और जयसिंहपुर में 19 झटका मशीन लगाने वाले किसानों पर कार्रवाई की गई है। संयंत्रों को कब्जे में लिया गया है। बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed