सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three Accused of Stealing Diesel from Trucks on Highway Arrested

Sultanpur News: हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three Accused of Stealing Diesel from Trucks on Highway Arrested
सीओ नगर के कार्यालय में मौजूद हाईवे पर चोरी करने के आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को बंधुआकला पुलिस ने बृहस्पतिवार को
Trending Videos

गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास एक पिस्तौल सहित तीन असलहे व कारतूस मिले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने बताया कि बंधुआकला पुलिस ने सहाबागंज हाईवे पुल के पास बेल्दरहिया-बंधुआकला मोड़ के पास से आरडीह निवासी बृजेंद्र प्रताप, अमेठी जिले के रामगंज निवासी अभय साहू व पीपरपुर, नरवहनपुर निवासी प्रवेश पाल को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के पास से दो तमंचे, एक पिस्तौल व कारतूस मिला है। इसके अलावा उनके पास से एक बड़ी प्लास्टिक की पिपिया व एक पाइप मिला है।
आरोपियों ने बताया कि वह सभी हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। बृजेंद्र प्रताप के खिलाफ कोतवाली देहात व बंधुआकला थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभय साहू के खिलाफ भी बंधुआकला में आपराधिक मामला दर्ज है। प्रवेश पाल का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ भी रामगंज व बंधुआकला में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed