{"_id":"69fcdcd8f98b1e54ec0253a4","slug":"two-laborers-riding-a-motorcycle-killed-after-being-hit-by-a-trailer-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-155797-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के छतौना के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक। स्रोत-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदैंया। कोतवाली देहात के दोमुहा-सुल्तानपुर संपर्क मार्ग छतौना गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर 02:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बभनगवां निवासी मजदूर रामू निषाद (27) और गोसाईगंज के बिसुही इमिलिया निवासी शिवराज निषाद (26) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों का शव ट्रेलर में फंस गया। करीब 100 मीटर तक शव घिसटता रहा। हादसे के बाद ट्रेलर लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला।
दोनों श्रमिक काम नहीं मिलने पर वापस घर आ रहे थे, तभी हादसा हो गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के कपड़ों की तलाशी ली गई। जिसमें रामू निषाद का आधार कार्ड मिला। पुलिस ने उनके परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि रामू अपने साढ़ू शिवराम के साथ शहर में काम की तलाश में गए थे। वहां काम नहीं मिलने पर घर लौट रहे थे। परिजनों से पुलिस को पता चला कि रामू के साथ उनके रिश्तेदार चचेरे साढ़ू शिवराज भी बाइक पर सवार थे। शिवराज के घरवालों को पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी दी। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क यातायात बाधित रहा।
सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि ट्रेलर की तलाश की जा रही है। हाईवे के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसके चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में मची चीख-पुकार
रामू निषाद तीन भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई मंगरू और बचई मुंबई में नौकरी करते हैं। वह अपने परिवार के साथ भाइयों से अलग रहते थे। उनकी मौत से पत्नी सीमा पुत्र शिवा (09), शिवांश (07), सत्यम (06), शुभम (05) व शुभी (04) सदमे में हैं। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
धम्मौर। सराय भाई गांव निवासी सुनील कुमार यादव (26) बुधवार रात 11:30 बजे बाइक से शहर जाने के लिए निकले। रास्ते में त्रिलोकपुर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील ने हेलमेट नहीं पहना था। ग्रामीणों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos