{"_id":"69fe21d8946affd6b80c2a63","slug":"two-motorcycles-collide-after-being-hit-by-a-dumper-youth-dies-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-155883-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डंपर की टक्कर से आपस में टकराईं दो बाइकें, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डंपर की टक्कर से आपस में टकराईं दो बाइकें, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 08 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धम्मौर। टांडा-बांदा हाईवे पर निगोलिया के पास शुक्रवार रात डंपर ने एक बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। टक्कर में तीन लोगों को बैठाकर सुल्तानपुर की तरफ आ रहे बाइक चालक कृष्णा (25) निवासी केनौरा, शिवगढ़ की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि उनकी बाइक पर सवार कृष्णा के परिवार का एक बच्चा व दो महिलाएं घायल हो गईं। कृष्णा के गिरते ही सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई। इस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
जानकारी मिलते ही धम्मौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुल्तानपुर की तरफ की आ रहे बाइक चालक कृष्णा के साथ बैठीं मनीषा (30), अनीता (22) व रियान (4) को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। आपस में टकराने से दूसरी बाइक पर सवार विवेक कोरी (25) व मुस्कान (22) निवासी पूरे कोदई बिकना, धम्मौर घायल हो गईं। पहली बाइक पर सवार घायलों को उठा रहे अर्जुन (26) निवासी पूरे कोदई, बिकना, धम्मौर भी घायल हो गए।
इन सभी घायलों को भी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेजा। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। कृष्णा के परिवार में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष धम्मौर दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि टक्कर मारने के बाद डंपर भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos