{"_id":"69d7f2aacc7126fee4035b84","slug":"two-summer-special-trains-to-run-from-sultanpur-to-mumbai-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153722-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सुल्तानपुर से मुंबई जाएंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सुल्तानपुर से मुंबई जाएंगी दो समर स्पेशल ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रेलवे की ओर से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने के लिए दो समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से आगामी 20 मई से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को यह ट्रेन चलाई जाएगी।
वहीं, वाराणसी से सुल्तानपुर होकर लोकमान्य तिलक के लिए 21 मई से नौ जुलाई के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे की ओर से आगामी 20 मई से (प्रत्येक बुधवार) सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक के लिए पहली वीकली स्पेशल ट्रेन सुबह 04:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से 16 जुलाई के बीच (प्रत्येक बृहस्पतिवार) दोपहर 02:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे शुक्रवार को रात्रि 11:00 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
वहीं, वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन 21 मई से (प्रत्येक बृहस्पतिवार) रात्रि 01:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भोर 03:35 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन शुक्रवार रात्रि 12:20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में वीकली स्पेशल ट्रेन का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 मई से 10 जुलाई के बीच प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 02:35 बजे किया जाएगा। यह ट्रेन शनिवार रात 11:15 बजे सुुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रविवार भोर 02:05 बजे यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।
यात्रियों को मिलेंगी ये सहूलियतें
गर्मी की भीड़ में कन्फर्म सीट मिलने की बढ़ेगी संभावना
मुंबई जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध
सुल्तानपुर से सीधी कनेक्टिविटी, समय और बदलने की झंझट कम
वाराणसी रूट की ट्रेन के ठहराव से भी जिलेवासियों को सुविधा
Trending Videos