{"_id":"69db7534bbfaec46620566bc","slug":"video-video-rajayasabha-sasatha-sajaya-saha-ka-kathara-para-hamal-mahal-aarakashhanae-para-uthae-saval-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का केंद्र पर हमला, महिला आरक्षण पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का केंद्र पर हमला, महिला आरक्षण पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और महिला आरक्षण मुद्दे पर रविवार को तीखा हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का शांति वार्ता में भूमिका निभाना भारत की विदेश नीति की विफलता दर्शाता है। उन्होंने महंगाई और वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए कहा कि युद्धों और तेल आपूर्ति पर असर का सीधा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। महिला आरक्षण बिल पर संजय सिंह ने सरकार को घेरते हुए कहा कि इसे तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जनगणना और परिसीमन की शर्तें जोड़कर सरकार इसे टाल रही है, जो महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि मौजूदा 543 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।