सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Uncontrolled Jeep Crashes into Tree; Four Wedding Guests Injured

Sultanpur News: पेड़ से टकराई अनियंत्रित जीप, चार बराती घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 07 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Jeep Crashes into Tree; Four Wedding Guests Injured
विज्ञापन
मोतिगरपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थानीय कस्बे में बृहस्पतिवार भोर अनियंत्रित जीप सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जीप पर सवार गौरा निवासी अनिमेष (21), सुमित (22), अंकुश (18) व हरसायन नागापुर निवासी राहुल यादव (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी मोतिगरपुर से अनिमेष व सुमित को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos

दुर्घटना में घायल अंकुश ने बताया कि बुधवार को गोसाईगंज के बांसगांव से बरात कादीपुर के मालापुर गांव गई थी। बृहस्पतिवार सुबह जीप चालक धीरेंद्र मौर्य बरातियों को लेकर लौट रहा था। सुबह 4:30 बजे मोतिगरपुर कस्बे में स्थित बीआरसी कार्यालय के सामने जीप अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जीप पहले सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराई। इसके बाद नीम के पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में जीप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मोतिगरपुर सीएचसी पहुंचाया गया। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed