सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Village Development Officer reveals cooterchana in family register, probe

Sultanpur News: ग्राम विकास अधिकारी ने परिवार रजिस्टर में की कूटरचना, जांच में खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 09 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Village Development Officer reveals cooterchana in family register, probe
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ के ढेलहा गांव में परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर बाहरी लोगों का नाम जोड़ने, आयु बदलने का मामला सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) की जांच में सही साबित हुआ है। एडीओ पंचायत की जांच रिपोर्ट को बीडीओ लंभुआ ने जिला विकास अधिकारी को भेजकर आरोपी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
Trending Videos


अमर उजाला ने माई सिटी के दो जनवरी के अंक में एसआईआर में नाम शामिल कराने का खुला खेल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें लंभुआ के इस गांव में बाहरी लोगों का नाम परिवार रजिस्टर में जोड़े जाने की बात बताई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी लंभुआ ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से मामले की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि ढेलहा गांव में परिवार रजिस्टर में कूटरचना कर कई लोगों का नाम जोड़ा गया है, कुछ के उम्र में छेड़छाड़ की गई है। एडीओ पंचायत ने अपनी जांच रिपोर्ट बीडीओ लंभुआ अजीत कुमार सिंह को सौंपा, जिसके बाद बीडीओ ने सात जनवरी को जांच रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी को भेज दिया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर वीडीओ पवन कुमार चौरसिया को परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ का दोषी बताया है। साथ ही कार्रवाई की संस्तुति करते हुए कहा है कि वीडीओ पवन कुमार चौरसिया ने पदीय दायित्वों का निर्वाहन नहीं किया है और लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं।
ढेलहा गांव में 30 नाम फर्जी मिले
लंभुआ। तहसील के ढेलहा गांव के परिवार रजिस्टर में खेल करके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश का पर्दाफाश हो गया है। गांव में 30 नाम फर्जी मिले हैं। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी है।
एसडीएम गामिनी सिंगला के निर्देश पर प्रभारी बीडीओ ने जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी थी। दो दिन पहले गांव पहुंचे टीम के सदस्यों ने जांच करते हुए लोगों के बयान लिए। टीम के सामने कुछ लोगों ने गड़बड़ी के साक्ष्य दिए। टीम में शामिल सुपरवाइजर ओमप्रकाश, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंंता मनीष कुमार पांडेय, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) देश दीपक चतुर्वेदी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) प्रदीप कुमार यादव व लेखपाल चंद्रभान कनौजिया ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट बीडीओ व एसडीएम को दे दी।
अपात्रों में बिहार प्रदेश के एक युवक, कम आयु, शादीशुदा महिलाओं, मानसिक रूप से बीमार समेेत 30 लोग मिले हैं। इसमें अलग-अलग वार्ड के दर्ज तीन लोगों के नाम पर आपत्ति जताई गई थी। प्रभारी बीडीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed