{"_id":"69fcd1eda4ebaeff4d0a3f92","slug":"work-according-to-priority-tasks-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-155795-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: प्राथमिकता वाले कामों के हिसाब से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: प्राथमिकता वाले कामों के हिसाब से करें काम
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 07 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
बल्दीराय के निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण करते डीएम । स्रोत- सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वलीपुर। बल्दीराय तहसील पहुंचकर बृहस्पतिवार को डीएम इंद्रजीत सिंह ने कर्मचारियों और अधिकारियों को शासन व अपनी प्राथमिकता वाले बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण व लाभार्थियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताते हुए कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बल्दीराय तहसील का निरीक्षण किया। तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों के हिसाब से अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। वरासिन मकदूमपुर गांव के लेखपाल ओमप्रकाश का कार्य अंश निर्धारण में खराब मिलने पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन तहसील भवन का जायजा लेते हुए कार्य के बारे में जानकारी ली। बिजली कनेक्शन व कार्य का प्रकरण लंबित मिलने पर कार्यदायी संस्था को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
जून में पड़ने वाला तहसील दिवस इसी भवन में आयोजित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos